Una News: नाबालिग विशेष बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में 82 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

[ad_1]

82 year old man arrested for molesting a minor special girl

आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मानवीय मूल्यों को तार-तार करते हुए एक बुजुर्ग का नाबालिग विशेष बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बच्ची की मां की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला महिला पुलिस थाना ऊना को सौंपा है। विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 82 वर्षीय बुजुर्ग पहले सरकारी नौकरी में सेवारत था।

 पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बुजुर्ग की दुकान पर गई थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। ये सब किसी ने दुकान के बाहर से अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने पर बच्ची की मां ने  गुरुवार सुबह इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना में की। गगरेट पुलिस थाना ने यह मामला महिला पुलिस थाना ऊना के सुपुर्द कर दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *