[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जा रहीं दो बहनें गलत ट्रेन में बैठ गईं। ट्रेन जब स्टेशन पर नहीं रुकी तो घबराकर दोनों बहनें कूद गईं। बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा।
दोनों पहली बार अकेले ट्रेन से उन्नाव शहर आई थीं। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवरा गांव निवासी किसान संजय वाजपेयी की 16 वर्षीय बेटी दिव्या उर्फ निष्ठा कक्षा 11 की और 16 वर्षीय सौम्या कक्षा नौ की छात्रा थीं। दोनों ने इसी साल शहर के जीजीआईसी में दाखिला कराया था।
इससे पहले वह जैतीपुर स्थित कुंवर मन्नालाल इंद्राणी इंटर कॉलेज में पढ़ती थीं। पिता के मुताबिक दोनों पहले दिन स्कूल गई थीं। उन्हें स्कूल में छुट्टी होने की जानकारी नहीं थी। दोनों आठ बजे मेमो से स्कूल गई थीं। दोपहर को दोनों को झांसी पैसेंजर से लौटना था।
[ad_2]
Source link