UP: अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज पहुंचे बड़ौत, कहा-राम चरित मानस के बारे में भिक्षा यात्रा तय करेगी

[ad_1]

अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज

अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में छपरौली चुंगी से शबगा गांव पहुंची भिक्षा यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया गया। यहां भिक्षा यात्रा लेकर पहुंच अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरू दीपंकर महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह भिक्षा यात्रा तय करेगी कि राम चरित मानस जलाने वाला बड़ा या राम चरित मानस को घर घर पहचाने वाला है। हिन्दू संगठनों द्वारा ध्यान गुरू दीपंकर महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। 

भिक्षा यात्रा के साथ बड़ौत पहुंचे अंतराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज ने कहा कि ये यात्रा जातीयों में विभाजित सनातनियों को जोड़ने की यात्रा है। जब आप जातियों में बांट दिए जाते हैं तो बूंद भर रह जाते हैं, लेकिन जब आप हिन्दू होते हैं तो सौ करोड़ होते हैं। जब तक आप एक हैं, तब तक सुनामी जैसे वेग हैं और जब आप बंटने लगते है तो नुक्कड़-गलियों में कटने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: रामनगर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, घायल, बाल-बाल बचा सात साल का मासूम

अंतराष्ट्रीय ध्यान गुरू ने कहा कि ये भिक्षा यात्रा ये भी तय करेगी कि राम चरित मानस को जलाने वाला बड़ा या राम चरित को घर घर पहुंचाने वाला बड़ा है। इस दौरान हिन्दू संगठनों के जय घोष के साथ भिक्षा यात्रा में रास्ते भर सनातन की जय हो जैसे नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच से युवा जिला अध्यक्ष अंकित बड़ौली समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजदू रहे।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *