UP: अमृत काल में भी नहीं बदलेगी बरेली जंक्शन की काया, योजना में इज्जतनगर मंडल के ये स्टेशन शामिल

[ad_1]

Bareilly Junction will not listed Amrit Bharat Yojana

बरेली जंक्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आजादी के अमृत काल में बरेली जंक्शन की काया नहीं बदलेगी। दरअसल अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाने वाले रेलवे स्टेशनों में बरेली जंक्शन को जगह नहीं मिली है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के 13 और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के 17 स्टेशनों को योजना में शामिल गया है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन स्टेशनों के कायाकल्प के लिए शिलान्यास करेंगे। 

शुक्रवार को इज्जतनगर डीआरएम रेखा यादव और मुरादाबाद डीआरएम आरके सिंह ने अमृत भारत योजना में शामिल किए गए स्टेशनों की सूची जारी की। इसमें बरेली जंक्शन का नाम नहीं है। ऐसे में लोगों को जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की बेहतरी और आधुनिकीकरण के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

रोजाना गुजरती हैं 90 ट्रेनें 

बरेली जंक्शन से रोजाना अप-डाउन में औसतन 90 ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन 30-35 हजार यात्रियों का आना-जाना रहता है। ग्रेड-ए प्लस की श्रेणी में शामिल जंक्शन पर ट्रेनों और यात्रियों की संख्या के अनुपात में सुविधाएं नहीं हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो को छोड़ दें तो अन्य सभी पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। उम्मीद थी कि अमृत भारत योजना के तहत जंक्शन का भी कायाकल्प किया जाएगा। बरेली जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक उत्तर और प्लेटफार्म नंबर पांच-छह पूर्वोत्तर रेलवे के हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *