[ad_1]

kanpur murder case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में साढ़ थाना के गाजीपुर गांव में गुरुवार रात तिलक समारोह में महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहे नशे में धुत युवक को हरिबहादुर सिंह उर्फ टिक्कर (55) ने तमाचा जड़ दिया। इसकी खुन्नस आरोपी ने रात में निकाली और साथी संग मिलकर टिक्कर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव 200 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया।
पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। हरिबहादुर सिंह उर्फ टिक्कर अविवाहित थे। वह गांव से 700 मीटर दूर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में रहते थे। भतीजे धर्मेंद्र सिंह ने बताया गुरुवार शाम गांव में तिलक समारोह में अरुण कुमार दुबे नशे में धुत होकर महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहा था।
[ad_2]
Source link