UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात…हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

[ad_1]

Husband commits suicide by hanging himself after fight with his wife in Mainpuri

महिला (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी में शनिवार की देर शाम एक युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में घर से निकले युवक ने ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बार घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। 

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामलाल निवासी अजय कुमार खेती बाड़ी करता था। तीन साल पहले उसकी शादी डिंपल के साथ हुई थी। उसके अभी कोई संतान नहीं थी। शनिवार की देर शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अजय गुस्से में घर से बाहर निकल गया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे तलाश किया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा : मिठाई के डिब्बे में घूस लेते पकड़ गया रिश्वतखोर बाबू, विजिलेंस ने घर से बरामद की इतनी नकदी, भेजा जेल

रात करीब 11 बजे अजय का शव घर से कुछ दूर ट्रासंमिशन लाइन के टावर पर बैल्ट के फंदा के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: अस्पताल से घर लौट रहे किशोर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ दिया दम

अक्सर होती थी कहासुनी

परिजन ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाती थी। लेकिन, शनिवार की देर शाम पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो अजय को इतना गुस्सा आ गया। उसने अपनी जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह का कहना है कि परिजन ने पत्नी पर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *