UP: आवास की चाबी देते हुए भाजपा सांसद ने पूछा- किसी ने पैसे तो नहीं लिए, लाभार्थी बोली- हां लिए हैं 30 हजार

[ad_1]

woman beneficiary exposes corruption in front of BJP MP in Budaun

महिला से संवाद करते भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सरकारी योजनाओं में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी पोल एक महिला लाभार्थी ने आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने खोली। दरअसल, आंवला संसदीय क्षेत्र में आने उसावां में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी। 

उसावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी बुजुर्ग महिला शारदा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिला है। भाजपा सांसद ने मंच पर शारदा को पीएम आवास की चाबी सौंपी। उनसे पूछा कि किसी ने पैसे तो नहीं लिए। इस पर बुजुर्ग शारदा सिर हिलाते हुए कहती हैं कि हां लिए हैं, 30 हजार रुपये। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *