UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा मामले की सुनवाई जारी, केस के पैरोकार भगवान की मूर्ति लेकर कोर्ट में दाखिल हुए

[ad_1]

Hearing in case of Shri Krishna Janmabhoomi and Idgah of Mathura in Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह मामले में सुनवाई चल रही है। आज होने वाली सुनवाई में कोर्ट शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के तरीके और एडवोकेट कमीशन में किन-किन लोगों को शामिल किया जाएगा। उनके नामों को तय कर सकती है। 

श्रीकृष्ण विराजमान के वाद मित्र मूर्ति के साथ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। भगवान के नाम से हाईकोर्ट में पास भी तैयार कराया गया है। इससे पहले, सुनवाई से एक दिन पहले रविवार को ही कई पक्षकार मथुरा से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए थे। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की एकल पीठ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर को मंदिर का ही हिस्सा बताए जाने से जुड़ी सभी 18 याचिकाओं पर अयोध्या जन्मभूमि विवाद की तर्ज सुनवाई कर रही है। श्रीकृष्ण विराजमान की एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करके सर्वेक्षण कराए जाने की मांग संबंधी अर्जी को 14 दिसंबर को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *