[ad_1]

एसपी पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंचे डीआईजी चंद्रप्रकाश, एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला सीडीओ ईशा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर लगे यौन उत्पीड़न की जांच के लिए मंगलवार को डीआईजी प्रयागराज रेंज चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम मामले की छानबीन के लिए मंझनपुर जिला मुख्यालय पहुंची। जांच को लीड कर रहे डीआईजी का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी। इसके बाद सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय को भेजी जाएगी।
जांच कमेटी में डीआईजी प्रयागराज रेंज चंद्रप्रकाश के अलावा चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और प्रतापगढ़ की मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया शामिल हैं। महिला के द्वारा आरोपों से मुकरने के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जाएगी। जांच में तो तथ्य प्रकाश में आएंगे उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।
[ad_2]
Source link