UP: कन्नौज में सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, दो की मौत, कई घायल

[ad_1]

मौके पर लगी भीड़

मौके पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही बस को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम के ड्राइवर और बस की एक सवारी की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  

हादसा सोमवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना के अल्मापुर गांव के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बिहार के मोतिहारी से सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस को उसके ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय कुछ देर के लिए अल्मापुर के पास किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान ड्राइवर बस के पहिया में घुसी गिट्टी को निकालने लगा। दूसरी सवारियां उतर कर टहलने लगीं। इसी बीच गोरखपुर से नोएडा जा रही डीसीएम तेज रफ्तार से आई और बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *