UP: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मुस्लिम लीग वाले बयान पर किया पलटवार, लालकृष्ण आडवाणी पर कही ये बात

[ad_1]

Congress leader Pramod Tiwari attack on PM modi for statement of Muslim League

विंध्याचल पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की बात न करें। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया और मोदी चीन से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लद्दाख के सैकड़ों किलोमीटर में सेना गश्त नहीं लगा पा रही है। कांग्रेस को मुसलमानों का पक्षधर बताने वालों का इतिहास रहा है। कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिंध तथा बंगाल के मंत्रिमंडल में शामिल थे। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के बारे में कहा कि वे जिन्ना की मजार पर फूल चढ़ाने गए और वहां उन्होंने जिन्ना को सबसे बड़ा सेक्यूलर बताया था।

प्रमोद तिवारी मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद विशिष्ट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का विशेष लगाव रहा है। उस स्थान से चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर मंथन जारी है। हम उत्तर प्रदेश में उतनी सीट अवश्य जीतेंगे, जितनी सरकार बनाने के लिए आवश्यक हो।

उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी तथा पंजाब में आप का अकेले चुनाव लड़ना राजनीतिक समीकरण का हिस्सा है। दोनों पार्टियां गठबंधन का हिस्सा हैं और सब मिलकर सरकार बनाएंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *