UP: कार ने बाइक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, हाईस्कूल प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो घायल

[ad_1]

UP: Car hits three bike-riding students, student going tohigh school pre-board exam dies , two injured

चंदौसी में हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल जिले के थाना बनियाठेर स्थित दाल मिल के पास सुबह नौ बजे करीब हाईस्कूल प्री बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों में मुरादाबाद से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी अरुण (15) की मौत हो गई। अन्य दो घायल छात्रों को रेफर कर दिया गया।

पुलिस मौके से स्कॉर्पियो को थाने ले आई। सोमवार को थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी अरुण पुत्र चंद्र प्रकाश व कुलदीप और बृजेश थाना बनियाठेर के स्कूल लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में हाई स्कूल प्री बोर्ड की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में थाना बनियाठेर स्थित दाल मिल के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *