UP: किशोरी की मौत को लेकर संपूर्णानगर में बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़…आगजनी

[ad_1]

Communal tension in Sampoorna Nagar of Lakhimpur Kheri over the teenager girl death

सड़क पर फर्नीचर रखकर जलाया
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर शनिवार सुबह सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ अराजकतत्वों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। कस्बे की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से कस्बे में तनाव के हालात बन गए हैं। पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

 

बृहस्पतिवार की शाम संपूर्णानगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव घर में लटका मिला था। किशोरी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत थी। मामले में मृतका की मां ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने,  धर्म परिवर्तन व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी ने दी जान, सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *