[ad_1]

दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में तैनात महिला सिपाही से दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा ललित चौधरी पर कुंदरकी थाने में एसओ के पद पर तैनाती के दौरान छात्रा से छेड़खानी की घटना को दबाने के गंभीर आरोप लगे थे। जिससे आहत होकर 12वीं की छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। तब एसएसपी ने ललित चौधरी को निलंबित कर दिया था।
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी महिला सिपाही ने बुधवार को अमरोहा के महिला थाने में दरोगा ललित चौधरी, उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह मुरादाबाद के एक थाने में महिला हेल्प डेस्क पर नाइट ड्यूटी करती थी। तब दरोगा उसे कमरे पर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल किया और गर्भपात भी कराया था। आरोपी दरोगा बुलंदशहर के खुशूरपुर निवासी है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में दरोगा करीब पांच साल तैनात रहा है। अब वह पीलीभीत ट्रांसफर पर चला गया है। यहां मझोला थाने की लाकड़ी फाजलपुर चौकी, कांठ थाने की एक चौकी में भी प्रभारी रहा है।
इसके अलावा वह कुंदरकी में एसओ के पद पर भी तैनात रह चुका है। 28 मार्च 2022 को ललित चौधरी को निलंबित कर दिया गया था। होली वाले दिन कुंदरकी क्षेत्र के गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ घर में घुसकर कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। कुंदरकी पुलिस ने छेड़खानी की इस घटना को दबाने के लिए केवल शांति भंग में कार्रवाई कर दी थी।
[ad_2]
Source link