[ad_1]

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वो बहुत पढ़े लिखे हैं। वे राजनीति को समझते हैं। मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे।
#WATCH समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “… जयंत चौधरी जी बहुत सुलझे हुए, वे राजनीति को समझते हैं, मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे।” pic.twitter.com/WNlXwjhzA7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
इसके पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयंत चौधरी हमारे साथ हैं। वो कहीं नहीं जा रहे हैं। भाजपा के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक रालोद ने भाजपा से कैराना, अमरोहा, बागपत, मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट मांगी थी। भाजपा इनमें से कैराना, अमरोहा और बागपत सीट देने के लिए तैयार है। मथुरा व मुजफ्फरनगर की सीट पर पेच फंसा है। भाजपा पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बहुल सीटों के लिए रालोद को साधना चाहती है।
[ad_2]
Source link