UP: जयमाला के दौरान दुल्हन को गोद में उठाया, दूल्हे की शरारत देख भड़की युवती, बिन फेरे लिए लौटी बरात

[ad_1]

UP: Carried bride in his lap during Jaymala, wedding procession returned without taking her

बिन दुल्हन लिए लौटी बरात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के साथ ही जिम्मेदार लोगों के समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को खर्च हुए 2.87 लाख रुपये वापस लौटाने पड़े। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की बरात क्षेत्र के एक गांव से पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया और भोजन कराया।

शाम के समय जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इससे दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया।

दुल्हन को काफी समझाया गया और दूल्हा ने भी माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। मामला बढ़ा तो पुलिस पहुंची। पंचायत का दौर शुरू हुआ, जो बृहस्पतिवार तक चला। दुल्हन किसी भी कीमत पर फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई।

जिसके बाद पंचायत ने दूल्हन पक्ष की अब तक खर्च हुई धनराशि 2.87 लाख रुपये और दान-दहेज का सामान वापस करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। तत्काल कोई भी सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन बाद में पंचायत में फैसला हो गया है। दूल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया है।

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *