UP: जेई ने पूछा- 25 हजार बोल दूं सर, एसडीओ बोले- पुलिसवाले हैं…ज्यादा नहीं; घूस लेते दो आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Audio of conversation between JE and SDO over bribe goes viral in Bareilly

जेई सूरजलाल गुप्ता और संविदाकर्मी नरेंद्र सिंह रावत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में 26 जनवरी को 12:55 बजे जेई सूरजलाल गुप्ता और एसडीओ रातजगत वर्मा के बीच 59 सेकेंड की बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। इसमें रुपयों को लेकर बात हो रही है। जेई पूछते हैं- 25 हजार बोल दूं सर? इस पर एसडीओ कहते हैं-: पुलिस वाले हैं। ज्यादा नहीं, जो इजिली पॉसिबल (आसानी से संभव) हो। 

यह रिकॉर्डिंग बयां कर रही है कि बिजली निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। इस कॉल के ठीक 37 मिनट बाद पांच हजार की रिश्वत लेते जेई सूरजलाल गुप्ता व संविदाकर्मी नरेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच टीम को यह रिकॉर्डिंग जेई के फोन से मिली है। लेनदेन के खेल की जानकारी होने के बाद एसडीओ ने उसे रोका नहीं, बल्कि खुद भी इसमें शामिल हो गए।

एसडीओ पर आईपीसी की धारा 120 बी यानी साजिश रचने का आरोप है। उन्हें सह अभियुक्त के तौर पर नामजद किया गया है। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल होगा। प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट भेजी गई है। एसडीओ का सोमवार शाम तक निलंबन हो जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *