[ad_1]

थोड़ी-थोड़ी ऑक्सीजन लेकर काटा सफर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर कराने का दावा करने वाले रेलवे अफसर शुक्रवार रात को संवेदनहीन बने रहे। ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की ऑक्सीजन के अभाव में सांस उखड़ती रही। बुजुर्ग ने जान बचाने के लिए रेलवे अफसरों से सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए।
इटारसी से झांसी तक 383 किमी तक के सफर में यात्री को सांसों के लिए तड़पता देख जब सह यात्रियों ने हंगामा किया, तो अफसर जागे। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर यात्री को ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया गया।
चित्रकूट के मोहल्ला नया बाजार निवासी शिव प्रसाद जायसवाल का नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल में पिछले सात महीने से सांस की बीमारी का इलाज चल रहा है। तीन फरवरी को वह चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और इलाज के लिए वहीं भर्ती हो गए थे। तभी से यहां उनका इलाज चल रहा था।
22 फरवरी को इस अस्पताल के चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। शिव प्रसाद जायसवाल को चिकित्सकों ने सलाह दी कि वह फिलहाल दिल्ली जाकर अपना इलाज करा लें। इस पर शिव प्रसाद 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे नागपुर से तमिलनाडु एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए सवार हुए।
[ad_2]
Source link