[ad_1]

चौराहे पर लगाया गया पोस्टर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी की तरफ से यूपी डायल 112 की महिला कर्मियों की तस्वीर के साथ लखनऊ में कालिदास मार्ग चौराहे पर एक होर्डिंग लगाई है जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार पर तंज किया गया है। बताया जा रहा है कि ये होर्डिंग सपा नेता पूजा शुक्ला की तरफ से लगाई गई है।
होर्डिंग में लगी तस्वीरों के नीचे तंज करते हुए लिखा गया है कि ये है भाजपा का नारी शक्ति वंदन और प्रदेश में महिलाओं की स्थिति।
ये भी पढ़ें – लखनऊ में बने पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलने पहुंचे हीमैन धर्मेंद्र, यहां दिवाली भी मनाएंगे
ये भी पढ़ें – राम की पैड़ी के 51 घाटों पर पहुंचाए गए 24 लाख दीये, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम पहुंची अयोध्या
बता दें कि डायल 112 की महिला कर्मचारी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं जिन्हें जबरन वहां से हटा दिया गया है। होर्डिंग में महिलाओं को मुख्यालय से पुलिस द्वारा जबरन हटाने की तस्वीरें लगाई गई हैं।
[ad_2]
Source link