[ad_1]

गजरौला में आया सनसनीखेज मामला
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गजरौला में ट्रक चालक का बेटा प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। उनकी शादी करने के लिए पंचायत बैठ गई। युवक ने इनकार कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी एक ट्रक चालक के बेटे का प्रेमप्रसंग एक युवती के साथ चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात किसी समय युवक प्रेमिका के घर में घुस गया। इस बीच उसके परिजन जाग गए। युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की।
सुबह उसे पुलिस को सौंप दिया। मगर आरोपी युवक व उसकी प्रेमिका युवती एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए उनका निकाह करने के लिए पंचायत बैठ गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवक पर प्रेमिका के साथ निकाह करने का दबाव बनाया। थाने में भी पंचायत होती रही, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।
जिस पर आरोपी युवक अजहरुद्दीन के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
[ad_2]
Source link