UP : देशभर के आयोग जानेंगे OTR की सफलता का राज, UPPSC में 18 दिसंबर को जुटेंगे सभी लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष

[ad_1]

UP: Commissions across the country will know the secret of the success of OTR, chairmen of all public service

UPPSC
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में 18 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला होने जा रही है, जिसमें देशभर के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष शामिल होंगे। आयोगों के अध्यक्ष यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली एवं इंटरव्यू तकनीक से परिचित होंगे। साथ ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की सफलता का राज भी जानेंगे।

यूपीपीएससी देश का एकमात्र आयोग है, जिसने ओटीआर को सफलतापूर्वक लागू किया। इससे पूर्व कुछ अन्य आयोगों ने भी ओटीआर व्यवस्था को लागू करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। ओटीआर की व्यवस्था ने परीक्षा प्रणाली को सरलीकृत किया है। अभ्यर्थियों को अब आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन की कठिन प्रक्रिया का बार-बार सामना नहीं करना पड़ेगा।

ओटीआर होने के बाद फॉर्म में सिर्फ दो या तीन जानकारी भरने पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।आयोग के पास ओटीआर करने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े सभी अभिलेख भी सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में आयोग अगले चरण में अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने की व्यवस्था भी समाप्त करने जा रहा है। हालांकि, इसमें अभी कुछ वक्त लगेगा। अब तक 14 लाख अभ्यर्थी ओटीआर कर चुके हैं और इनकी संख्या 20 लाख से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। देशभर के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष कार्यशाला में यह जानेंगे कि आयोग ने इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कैसे लागू किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *