[ad_1]

नर्स का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर से लापता नर्स पिंकी उर्फ प्रेमलता (40) की उसके प्रेमी ने हत्या करके शव को यमुना के खादर में दफना दिया। नर्स के परिजन पांच माह तक आरोपी शेर सिंह उर्फ रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। मगर, पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सात जुलाई को पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद पुलिस ने सोनीपत से प्रेमी को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है।
ये भी पढ़ें – तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत
[ad_2]
Source link