[ad_1]

बिलारी तहसील में मचा हंगामा (प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला से दो दिन पहले लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने मुरादाबाद पहुंच गई। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर किशोरी के परिजन भी बिलारी तहसील पहुंच गए और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।
तहसील में वकीलों के चैंबर के सामने ही किशोरी और युवक के परिजनों में जमकर खींचतान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी-युगल और उनके परिजनों को थाने ले गई। हरियाणा के पंचकूला निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पंचकूला के ही रहने वाले 19 वर्षीय युवक से करीब छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
युवक पंचकूला में ही हेयर सैलून का काम करता है। 26 मार्च की दोपहर दो बजे किशोरी घर से गायब हो गई। तलाशने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर उसके परिजनों ने पंचकूला के सेक्टर -16 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
साथ ही मोहल्ले की ही एक युवक पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस की मदद से दोनों के मोबाइल नंबर ट्रेस पर लगवा दिए। उधर, युवक किशोरी के साथ बुधवार को मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव करसरा में रहने वाली अपनी रिश्ते की मौसी के घर पहुंचा और किशोरी से शादी करने की बात कही।
इस पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे युवक की मौसी-मौसा, मां और अन्य रिश्तेदार युवक और किशोरी को लेकर तहसील में पहुंचे और एक वकील के चैंबर में कोर्ट मैरिज रजिस्टर्ड कराने के कागजात तैयार कराने लगे। इसी दौरान किशोरी के परिजन भी तहसील में पहुंच गए और किशोरी को साथ ले जाने लगे।
इस पर युवक पक्ष के लोग किशोरी को ले जाने का विरोध करने लगे। जिस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर खींचतान होने लगी। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल और उनके परिजनों को थाने ले आई।
इस बाद पुलिस ने पंचकूला की सेक्टर-16 पुलिस को मामले की सूचना दी। बिलारी पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पंचकूला सेक्टर-16 पुलिस करेगी।
[ad_2]
Source link