UP: पेच कसे तो अधिकारी को धमकाने वाला रंगबाज को भेजा जेल, गीडा इलाके में न घुसने की दी थी धमकी

[ad_1]

Rangbaz was sent to jail who threatened officer Gida gorakhpur

वाणिज्य कर अधिकारी पर हमला करने के आरोप में पकड़ा गया रमेश यादव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले के गीडा सेक्टर 13 में वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अधिकारी और उनकी टीम को धमकाने के आरोपी रमेश यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पहले उसका शांतिभंग में चालान किया गया था। जब अफसरों ने पुलिस के पेच कसे तो रंगबाजी के आरोपी पर हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। आरोपी इसके पहले भी कई अधिकारियों को धमका चुका है। उस पर पांच केस पहले से ही दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्य कर अधिकारी अंकित त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तीन अगस्त की रात में सेक्टर 13 में चेकिंग करने गए थे। इस दौरान एक ट्रक को रोककर कंक्रीट प्लांट के सामने चेकिंग करने लगे। सीमेंट लदे ट्रक की जांच के दौरान ही चालक ने कुछ लोगों को फोन करके बुला लिया। तभी भीटी रावत निवासी रमेश यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और फिर जांच टीम को घेर लिया। आरोप है कि उसने धमकाते हुए अंकित से कहा कि गीडा में घुसने नहीं देगा।

पुलिस ने राज्य कर अधिकारी अंकित की तहरीर पर केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला भी किया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी पर धारा बढ़ाते हुए रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: नहाते वक्त ताक-झांक से मना करने पर महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार, महिला के सिर में आई गंभीर चोट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *