UP: प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी…भनक लगी तो पहुंच गया पति, इसके बाद बीच सड़क जो हुआ; झुंक गईं लोगों की नजरें

[ad_1]

Husband caught wife with her lover in Agra this led to ruckus in middle of road

love affair (demo)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क दोनों के बीच करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। हंगामा देख एसीपी सुकन्या शर्मा रुक गईं। थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर मामला शांत कराया। तीनों को आइंदा शांतिभंग न करने की चेतावनी दी गई। मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे के पास का है। 

महावीर नगर की एक महिला को शाम चार बजे टेढ़ी बगिया चौराहे के पास प्रेमी ने बुलाया था। महिला के पति को भनक लग गई। उसने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनके बीच गाली-गलौज, धक्का-मुक्की हुई। ये सब देख खंदौली की तरफ जा रहीं एसीपी सुकन्या शर्मा रुक गईं। उन्होंने मामले को शांत कराया।

इससे पहले प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि महिला का प्रेम प्रसंग मुंबई निवासी एक युवक से है। महिला की दो बेटियां हैं। दो महीने पहले भी बेटी और पति को छोड़कर प्रेमी के पास मुंबई चली गई थी। पति की शिकायत के बाद पुलिस महिला को मुंबई से आगरा लाई थी। ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *