[ad_1]

Firozabad News: सूर्यान मिशन में शामिल धर्मेंद्र यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के लाल धर्मेंद्र यादव, चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्ययान मिशन पर अपना योगदान देंगे। चंद्रयान-3 के लांच होने के बाद धर्मेंद्र बेंगलुरु से उसे कंट्रोल कर रहे थे। अब चंद्रयान-3 सफल प्रक्षेपण के बाद देश और दुनिया की निगाहें सूर्ययान मिशन पर है।
सूर्ययान आदित्य एल-1 की टीम में जिले के टीकरी गांव निवासी वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं। वह इसरो के कंट्रोल कमांड सेंटर बेंगलुरु से आदित्य एल-1 को सूर्य तक पहुंचने के लिए कमांड देंगे। शनिवार को दोपहर में आदित्य एल-1 की लांचिंग हुई। इससे पहले सुबह धर्मेंद्र ने कंट्रोल सेंटर बेंगलुरु से तिरंगा फहराकर वैज्ञानिकों का हौंसला आफजाई किया।
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात…फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ थ
[ad_2]
Source link