[ad_1]

कौन कहां से भाजपा में टिकट का दावेदार?
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी सीटों पर जीत की आजमाइश में जुटी भाजपा में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। नए चेहरों के साथ पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवार भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं।
ऐसे में इस बार भाजपा के प्रत्याशी बदलेंगे या फिर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया जाएगा, यह टिकटों की घोषणा के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल टिकट के दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं।
वर्ष 2009 में भाजपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर लड़ा था। मंडल की छह में से तीन सीटों पर भाजपा और तीन पर रालोद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हालांकि भाजपा एक सीट भी नहीं जीत पाई थी, जबकि रालोद दो सीटों पर विजयी हुई थी।
इसके उलट 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। रालोद से बिना गठबंधन भाजपा ने मंडल की सभी छह सीटें जीत ली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के आगे मंडल में कमल नहीं खिल पाया था। सभी छह सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
[ad_2]
Source link