[ad_1]

माफिया अनुपम दुबे की 10.30 करोड़ की छह संपत्तियां कुर्क
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे की 10.30 करोड़ की छह संपत्तियों को और पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को कुर्क कर लिया। पुलिस अब तक माफिया की 113.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। डुगडुगी पिटवाकर एसपी ने मुनादी कर लोगों को कुर्की की जानकारी दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद है। वर्ष 2021 में माफिया अनुपम व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ आमोद सिंह कर रहे हैं।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने माफिया की संपत्ति गैंगस्टर के मुकदमे के तहत कुर्क करने के आदेश दिए थे। पुलिस व प्रशासन ने माफिया का आलीशान होटल कुर्क करवाकर जमींदोज करवा दिया था। माफिया की 44 से अधिक संपत्तियां कुर्क कर ली गई थी।
सोमवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह, मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार सिंह सहित पुलिस व पीएसी के जवान फतेहगढ़ कोतवाली में एकत्र हुए।
[ad_2]
Source link