UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय

[ad_1]

demand for caste census in UP arose from Western UP After Bihar, Laxmikant Vajpayee says figures are false

लक्ष्मीकांत वाजपेयी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


बिहार में जाति गणना के आंकड़े जारी होने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी मांग उठनी शुरू हो गई। सोमवार को राजनीतिक दलों ने प्रदेश में जाति जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि इसके आधार पर ही तय हो सकता है जिसकी जितनी जनसंख्या हो उसे उतनी भागीदारी मिले।

वहीं बिहार की जातीय गणना पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आंकड़ों को अविश्वसनीय बताया है। उन्होंने कहा कि मैं नितीश सरकार से सवाल करना चाहता हूं कि उन्होंने कितनी नौकरियां निकालीं और कितने युवाओं को वर्ग के आधार पर रोजगार दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *