UP: बुंदेलखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन का शुरू हुआ संचालन, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शुभारंभ

[ad_1]

Bundelkhand's first Vande Bharat train started operating

खजुराहो स्टेशन से रवाना होती वंदे भारत ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो व दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। यह बुंदेलखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल तरीके से भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। इस दौरान दिल्ली से खजुराहो वंदे भारत ट्रेन के संचालन व महोबा स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का भी शुभारंभ हुआ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से भारतीय रेल की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण महोबा रेलवे स्टेशन पर दिखाया गया। महोबा स्टेशन पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान पुष्पेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश नामदेव, संतोष गुप्ता, कौशल शर्मा, भागीरथ नगायच, मुशीर, मनु गुप्ता, रामजी गुप्ता, नीरज रावत, संदीप शुक्ला, अरुण सक्सेना, नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं, खजुराहो रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *