UP: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों से मुठभेड़ में गजरौला का बीएसएफ कर्मी घायल, पांच दिन पहले ही गए थे ड्यूटी पर

[ad_1]

UP: Gajraula soldier injured encounter with Kuki militants in Manipur, BSF personnel gone duty five days

सीमा सुरक्षा बल (BSF)
– फोटो : bsf

विस्तार


गजरौला के गांव चौहड़पुर माफी निवासी बीएसएफ जवान गौरव गुर्जर मणिपुर में कुकी उग्रवादियों से मुठभेड़ में घायल हो गए। वह पांच दिन पूर्व ही गांव से ड्यूटी पर गए थे। मुठभेड़ में घायल हो जाने की सूचना मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। पत्नी भी सदमे में डूब गई।

उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौहड़पुर माफी गांव निवासी रामलाल सिंह किसान हैं। उनके बड़े बेटे मनोज कुमार गजरौला की एक कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि छोटा बेटा गौरव गुर्जर बीएसएफ के जवान हैं। वह 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुए।

इस समय उनकी ड्यूटी मणिपुर में चल रही थी। बुधवार की शाम मणिपुर में कुकी के उग्रवादियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गौरव गुर्जर घायल हो गए। उग्रवादियों द्वारा चलाई गई गोली उनकी गर्दन में लगी। उनको साथियों ने तत्काल उपचार के लिए इंफाल के राज मेडिकल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

उनके मुठभेड़ में घायल होने की सूचना परिजनों को फोन पर दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी रविता, भाई मनोज कुमार, पिता रामलाल सिंह चिंता में आ गए। लक्ष्मी नगर में रह रही पत्नी रविता ने बताया कि जल्दी में ही वह छुट्टी लेकर आए थे और पांच दिन पूर्व ही यहां से गए थे।

पत्नी का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। लक्ष्मी नगर में क्लीनिक चला रहे भाजपा नेता डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा ने मुठभेड़ में घायल जवान के घर जाकर उनकी पत्नी से तबीयत की जानकारी ली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *