UP: मनमानी ने तेंदुए को मार डाला, जाल में घिरने के बाद उल्टी चारपाइयों से दबाया…ऊपर खड़े हो गए वर्दीधारी

[ad_1]

UP: leopard was killed arbitrarily, after getting trapped net it was pressed upside down with cots

संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल में भटक कर गांव धतरा तक पहुंचे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ तो लिया गया लेकिन जाल में घिरे बेजुबान जानवर पर उसके बाद किए गए जुल्मों से उसकी जान चली गई। इस दौरान सीओ अनुज चौधरी घायल हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह खेतों में देखे जाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाना शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए भागते समय तेंदुआ रामकुंवर सैनी के घर में घुस गया। घर में शोर मचा तो तेंदुआ शौचालय में जा बैठा। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस और उसके आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। घेराबंदी कर शोर मचाने से दो घंटे में तेंदुए को जाल में कैद करने में कामयाबी मिल गई।

इसके बाद शुरू हो गई मनमानी और क्रूरता। जाल में घिरकर भी गुर्रा रहे तेंदुए को शांत करने के लिए वन और पुलिसकर्मियों ने कई चारपाई उल्टी करके जाल पर बिछा दीं। इसके बाद वर्दीधारी उन चारपाइयों पर खड़े हो गए।

खामोश होने पर तेंदुए को बेहोश बताकर मुरादाबाद लाया गया। मुरादाबाद में वन क्षेत्र अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना रहा या उसके शरीर पर लगी चोटें, यह मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

टीम ने रेस्क्यू कर नर तेंदुआ पकड़ा था। पकड़ने के समय उसकी अवस्था सुस्त व निष्क्रिय थी। उपचार के लिए ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। रास्ते में मौत होने का अनुमान है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। – जेबी शेंडे, डीएफओ, संभल

 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *