UP: मुरादाबाद में कोरोना की दस्तक, पत्नी के साथ केरल गया व्यापारी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

[ad_1]

UP: Corona knocks in Moradabad, businessman who went to Kerala with his wife infected

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
– फोटो : pti

विस्तार


मुरादाबाद के टीडीआई सिटी निवासी 27 वर्षीय व्यापारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह शादी के बाद पत्नी के साथ केरल घूमने गए थे। लौटे तो तबीयत खराब होने पर कराई जांच में कोविड पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में 24 दिसंबर को जांच के लिए सैंपल दिया था।

मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सर्विलांस टीम ने उनके घर दवा पहुंचा दी है। बुधवार को उनके घर के सदस्यों की सैंपलिंग कराई जाएगी।

व्यापारी का नमूना लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा। मुरादाबाद में छह माह बाद कोरोना केस मिला है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *