[ad_1]

मेरठ में हादसा
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान में संचालित फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में फैक्टरी चल रही थी उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डीएम व मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, पटाखा फैक्टरी जैसी बात सामने नहीं आई है। मौके से काफी मात्रा में साबुन बिखरा मिला है। जांच कराई जा रही है।
बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। आसपास के मकान भी धमाके से हिल गए।
पुलिस के मुताबिक, नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय गुप्ता का लोहिया नगर में दो मंजिला भवन है। बताया जाता है कि संजय गुप्ता ने भवन का ग्राउंड फ्लोर आलोक रस्तोगी को किराए पर दिया हुआ था, जिसमें वह साबुन फैक्टरी चला रहा था। कुछ दिन पहले ही भवन का फर्स्ट फ्लोर जागृति विहार निवासी गौरव भाटिया ने प्लास्टिक पार्ट की फैक्टरी लगाने के लिए किराए पर लिया था।
[ad_2]
Source link