[ad_1]
हसनपुर इलाके में रंजिश के चलते घर में घुसकर खड़ी कार में आग लगा दी। इससे पहले उसके सभी टायर भी पंक्चर कर दिए गए। आरोपी ने दीवार पर धमकी भरा वाक्य भी लिखा है।

हसनपुर में कार में लगाई आग
– फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर में रंजिश के चलते घर के आंगन में खड़ी कार में आग लगा दी गई। आग लगाने वाले ने दीवार पर लिखा कि बदला है ये बेटे। परिजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। परिजनों ने अज्ञात पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली में अशोक कुमार का घर हसनपुर-रहरा मार्ग पर सड़क के नजदीक स्थित है।
घर पर गेट लगा हुआ नहीं है। शनिवार की रात को घर के आंगन में खड़ी ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। आहट होने पर परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। कार स्वामी अशोक कुमार का कहना है अज्ञात युवक द्वारा पहले तो नुकीली वस्तु से कार के टायरों को पंक्चर किया गया।
इसके बाद कार में आग लगा दी गई। आग लगाने के बाद दीवार पर बदला बेटे लिखा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
[ad_2]
Source link