[ad_1]

अमरोहा में बीड़ी फर्म की जांच करती जीएसटी टीम
– फोटो : संवाद
विस्तार
राज्य कर की टीमों ने रामपुर और अमरोहा जिले की बीड़ी की पांच फर्मों में बुधवार को छापा मारकर साढ़े तीन करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। इस दौरान दोनों जिलों के कारोबारियों ने एक करोड़ एक लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए। राज्य कर की टीम अभी फर्मों की जांच कर रही है।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 आर ए सेठ को पता चला कि मंडल के बीड़ी कारोबारी बोगस फर्मों से कारोबार कर जीएसटी चोरी कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) मोहित गुप्ता के नेतृत्व में रामपुर जिले की तीन गोदामों स्थानों पर छापा मारने के लिए टीम गठित की।
इसी प्रकार अमरोहा जिले में छापा मारने के लिए संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) श्रीहरि मिश्रा के नेतृत्व में छापा मारने के लिए टीम अमरोहा भेजी गई। दोनों जिलों में एक साथ सुबह आठ बजे छापा मारा गया। पुलिस फोर्स के साथ राज्य कर की टीमों ने अमरोहा जिले के नौगांवा सादात स्थित बीड़ी की तीन गोदामों में छापा मार दिया।
टीम ने मौके पर 4 हजार बोरियों में तेंदूपत्ता और 5730 किलोग्राम तंबाकू बरामद किया। छापा मारते समय एक गाड़ी से तेंदू पत्ता उतारा जा रहा था। यहां बिजनौर के डीसी एसआईबी को भी बुलाया गया था।
जांच के दौरान करीब दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। पता चला कि दूसरी फर्म से माल गोदामों में इकट्ठा किया जा रहा था। जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर फर्म मालिक ने तत्काल 51 लाख रुपये जमा कर दिए।
[ad_2]
Source link