UP: रामपुर व संभल में पकड़ी अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी, दो हिस्ट्रीशीटर पकड़े, चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई

[ad_1]

UP: Illegal arms manufacturing factory caught in Rampur and Sambhal, major action before elections

रामपुर में अवैध हथियारों के साथ आरोपी
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोकसभा चुनाव से पहले रामपुर और संभल में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी गई है। रामपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बृहस्पतिवार सुबह को शाहबाद कोतवाली पुलिस ने शाहबाद के चंदौसी रोड स्थित लक्खी बाग शिव मंदिर के पास बने खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापे के दौरान मौके से आठ अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। इनमें 315 बोर के सात तमंचे, 12 बोर की बंदूक, चार अधबने नाल, दो 315 बोर के नाल, दो 12 बोर के नाल, तीन स्प्रिंग, लोहा काटने के ब्लेड, छह आरी, रेती, हत्था लोहा, रेघमार, प्लास, एक भट्ठी, पैट्रोमैक्स गैस सिलिंडर, गिलेंडर आदि उपकरण बरामद किए हैं। 

पूछताछ में मौके से गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अरशद कालिया निवासी मोहल्ला फूलबाग कस्बा नरोली थाना बनियाठेर जिला संभल बताया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अरशद कालिया शातिर अपराधी हैं। पुलिस को अंदेशा था कि लोकसभा चुनाव में अवैध असलहों को खपाने की तैयारी थी।

इन पर अलग-अलग थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब सात मामले विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को रामपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *