UP: राम आज भी देश का सबसे लोकप्रिय नाम, हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर, यूं जाने भगवान पर रखे पसंदीदा नाम

[ad_1]

Ram is still the most popular name in the country, every 245th person is named after Ram

Lord Ram
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि होने के साथ ही लोकप्रिय भी है। फोरबियर्स डॉट इन वेबसाइट के अनुसार देश में राम नाम नंबर एक पर है। 2021 तक भारत की आबादी 140.76 करोड़ के अनुसार देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम राम पर रखा गया है। दुनिया की अगर बात करें तो 57 लाख 43 हजार 68 लोगों के नाम राम हैं। लोकप्रिय नामों के लिहाज से यह दुनिया में 58वें स्थान पर है। विश्व की आबादी वर्ष 2021 में 788.84 करोड़ थी। ऐसे में दुनियाभर में हर 1373वें व्यक्ति का नाम राम है। भारत के अलावा कंबोडिया, फिजी, मैडागास्कर, श्रीलंका आदि देशों में लोग राम नाम रखना पसंद करते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *