UP: रेस्क्यू के दौरान कोबरा हुआ घायल, सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप पर उपचार के लिए दिल्ली भेजा

[ad_1]

Cobra injured during rescue was sent to Delhi for treatment

दुकान में था कोबरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बदायूं में कोबरा सांप के रेस्क्यू का अजब मामला सामने आया है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सिलहरी में रेस्क्यू के दौरान गार्डर गिरने से कोबरा घायल हो गया। पशु मित्र ने इसकी जानकारी भाजपा सांसद मेनका गांधी को दी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद घायल कोबरा को उपचार के लिए दिल्ला भेजा गया है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी में आदर्श राठौर की सीमेंट की दुकान है। वह शनिवार को अपनी दुकान में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के गार्डर में छिपा हुआ एक कोबरा सांप बाहर निकल आया। कोबरा को देख दुकानदार सहम गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने एक-एक करके सभी गार्डर हटवा दिए। 

ये भी पढ़ें- सुखजीत हत्याकांड: ‘मिट्ठू से चाकू ले मम्मी ने काटा था डैडी का गला’, अदालत में बेटे ने बयां की थी मां की करतूत

 

बाल-बाल बचा दुकानदार 

जिस गाटर में कोबरा सांप था, उसे नहीं हटाया जा सका। दुकानदार ने पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को सूचना दी। इस पर विकेंद्र शर्मा भी वहां पहुंच गए। दुकानदार गार्डर हटा रहा था, तभी कोबरा ने उसे डसने का प्रयास किया, जिससे दुकानदार के हाथ से गार्डर छूट गया और कोबरा के ऊपर ही गिर गया, जिससे सांप घायल हो गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *