UP: रोडवेज बस चालक पर फिदा हो गई विधवा, शादी करने से पहले कर बैठी ये बड़ी गलती; अब लगा रही पुलिस के चक्कर

[ad_1]

woman crime,

woman crime,
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में कासगंज के एक गांव निवासी एक विधवा के साथ रोडवेज बस चालक ने शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण किया। अब शादी करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा में रह रही थी पिता के पास 

जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। आर्थिक हालात के चलते वह नोएडा अपने पिता के पास स्थाई रूप से निवास करने लगी। बच्चों के भरण पोषण के लिए एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही है। 

ये भी पढ़ें – फौजी के बेटे से फरेब: शादीशुदा महिला से शादी कराकर हड़पे 12 लाख, मंजीता की साजिश को भाप सका न कोई

इस तरह हुई थी मुलाकात 

इस दौरान नोएडा में एक रोडवेज बस चालक जो कि थाना क्षेत्र के गांव गणेशुपुरा का रहने वाला है। उस से मुलाकात हुई, उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और दो साल तक उसका यौन शोषण किया। उसने शादी करने की बात कही तो मना कर दिया। उसे जानकारी मिली कि आरोपी शादीशुदा है। अब वह मोबाइल पर भी बात नहीं कर रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – ‘हत्यारा’ भाई गिरफ्तार: शादी के डेढ़ साल बाद बहन को बनाया विधवा, जीजा को मारने की बताई ये वजह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *