[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना पुलिस ब्लैकमेलिंग करके धन उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की की फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करके लड़कों को फंसाते थे। लड़कों से दोस्ती करके उन्हें मिलने के लिए अपने पास बुलाते थे।
इसके बाद उनके पास से जो भी नगद रुपये मिलते थे…उन्हें छीन लेते थे। उसके बाद उनको डरा धमकाकर उनकी न्यूड वीडियो बनाते थे। पीड़ित को धमकाकर यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराते थे। इस तरह से कई लोगों को अपना शिकार बनाया था।
सोमवार देर रात कल्यानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमित श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकरपुरम सेक्टर-आठ के मकान में छापा मारा। इसी मकान में छिपे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक टेबलेट व विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।
[ad_2]
Source link