UP: वो अंतिम कॉल… तनाव में आए युवक ने शादी के एक दिन पहले दी जान, जिस दिन जानी थी बरात, उस दिन उठी अर्थी

[ad_1]

Young man commits suicide a day before marriage

विजय की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विजय बहुत खुश था, हो भी क्यों न… रविवार को उसकी बरात जो जानी थी। घर में रिश्तेदार आ चुके थे, शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। तैल पूजन, मेहंदी की रस्म के बाद शनिवार को मंगल गीत गाए जा रहे थे। इसी बीच विजय घूमने जाने की बात कहकर खुशी-खुशी घर से निकलता है। अचानक उसके पास किसी का फोन आता और वह तनाव में आ जाता है।

यहां से सीधे वह ब्रह्मनगर स्थित अपने किराये के मकान में पहुंचता है और फंदा लगाकर जान दे देता है। शादी की खुशियां मातम में बदल जाती हैं। पुलिस विजय का मोबाइल जब्त कर पता करने में जुटी है कि आखिर किसका फोन आने के बाद शादी के ठीक एक दिन पहले विजय इतना बड़ा कदम उठा लेता है। वैसे तो विजय निषाद (28) मूल रूप से बर्रा के बनपुरवा गांव का रहने वाला था। गड़रियनपुरवा में कमानी का काम करने की वजह से नजीराबाद के ब्रह्मनगर में रोमी के घर में किराये पर रहता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *