UP: ‘शौकीन ने बेटी का ऐसा हाल किया…उसे हमारे हवाले कर दो’, परिजन बोले- कोर्ट के चक्कर में हमें नहीं पड़ना

[ad_1]

After arresting accused in Modinagar people said hand over accused to us

सीसीटीवी में कैद हुआ आऱोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गाजियाबाद के मोदीनगर के जगतपुरी काॅलोनी में गुरुवार की शाम कोचिंग के लिए जा रही कक्षा नौ की 16 वर्षीय छात्रा पर 35 वर्षीय युवक ने तलवार से हमला कर दिया। छात्रा के घर के पास ही उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। उसके लहूलुहान होकर जमीन पर गिर जाने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन बर्बरता से किया गया यह हमला देख रहे लोगों ने साहस करके उसका पीछा किया और उसे पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों के सामने छात्रा के पिता और काॅलोनी के लोगों ने कहा कि उन्हें केस दर्ज नहीं कराना है। वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं। सबने एक ही मांग रखी कि हमलावर शौकीन उनके हवाले कर दिया जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *