UP: ‘सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता’, दादी इंदिरा गांधी की तारीफ में वरुण गांधी ने शेयर किया ये पत्र

[ad_1]

Varun Gandhi shared Indira Gandhi letter to General Sam Manekshaw

सांसद वरुण गांधी, दादी इंदिरा गांधी के साथ उनकी बचपन की तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक पत्र को एक्स पर शेयर किया, जिसे इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की जीत पर सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा था। इस पत्र में इंदिरा गांधी ने सेना प्रमुख, भारतीय सेना के जवानों के साहस और वीरता की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया था।  

वरुण गांधी ने अपनी दादी का लिखा पत्र शेयर करते हुए लिखा, ‘1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को पत्र लिखा था। एक सच्चा नेता जानता है कि पूरी टीम ही जीतती है और जानता है कि कब बड़ा दिल रखना है और अकेले श्रेय नहीं लेना है। आज के दिन पूरा भारत इन दोनों महान भारतीय महानायकों को सलाम करता है। 

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *