UP: सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंची महिला ने किया हंगामा, बोली- पेपर देने से रोक रहा पति; आ गई पुलिस और फिर

[ad_1]

dispute between husband and wife over giving police recruitment exam in Mathura

सिपाही भर्ती परीक्षा में केंद्र के बाहर महिला ने हंगामा किया तो भीड़ लग गई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में शहर कोतवाली इलाके के बीएसए कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा पर पति-पत्नी के बीच जमकर रार हुई। दरअसल, पत्नी वहां अपने पिता के साथ परीक्षा देने आई थी। इधर, उसका पति अपने चचेरे भाई को परीक्षा दिलाने आया था। पत्नी ने कहा कि पति उसे परीक्षा देने से रोकने के लिए आया था। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माजरा समझने के बाद दोनों को समझाकर मामला शांत किया।

सादाबाद के छताया गांव की रहने वाली सविता अपने पिता भगवान दास के साथ पुलिस की परीक्षा देने के लिए बीएसए कॉलेज पहुंची थी। दोपहर करीब पौने एक बजे केंद्र के बाहर उसका पति देवेंद्र प्रताप निवासी बलदेव दिख गया। पत्नी को देख देवेंद्र उसके पास पहुंचकर बच्चों से बात कराने की कहने लगा। 

पत्नी बोली-परीक्षा देने से रोक रहा

इसी बीच दोनों में विवाद हो हो गया। सविता ने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि पति उसे परीक्षा देने से रोक रहा है। यहां तैनात पुलिसकर्मी दोनों को शांत करने में लग गए। दोनों से पूछताछ की, जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। वह वर्तमान में मायके में रह रही है। 

पति बोला-बच्चों से मिलने आया हूं

इधर, पति देवेंद्र ने बताया कि यह संयोग है कि उसके चचेरे भाई का सेंटर बीएसए में पड़ा है। इसी में पत्नी का सेंटर पड़ा है। वह सिर्फ बच्चों से बात करना चाहता था। पत्नी को परीक्षा देने से मना नहीं किया। पति-पत्नी का आपसी विवाद होने पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *