[ad_1]

सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए चिलकाना पहुंचे। यहां पर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया।
चिलकाना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर की पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं। सीएम योगी यहां जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जेवी जैन डिग्री कॉलेज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसएसपी विपिन ताडा और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी
[ad_2]
Source link