[ad_1]

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से 248 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके बाद वन विभाग के कई अधिकारियों को सम्मानित किया।
[ad_2]
Source link