UP: सुबह से हो रही तेज बारिश, बिजनौर में रेलवे लाइन पर भरा पानी, पेड़ गिरने से दो ट्रेनें रद्द

[ad_1]

UP: Heavy rain since morning, water filled on railway line in Bijnor, two trains canceled due to falling trees

train
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र में मंगलवार तड़के से हो रही तेज वर्षा के बीच कोटद्वार ब्रांच लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच संचालित दो पेसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया। वर्षा से डबल फाटक क्षेत्र में रेल लाइन पर पानी भर गया। कॉशन के साथ ट्रेनों का संचालन किया गया।

नजीबाबाद क्षेत्र में तड़के से हो रही तेज वर्षा से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच ब्रांच रेल लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। रेल प्रशासन ने नजीबाबाद से प्रातः 8:55 बजे और प्रात: 11:15 बजे कोटद्वार जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दी। दो पेसेंजर ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *