UP: सुसाइड नोट लिख छात्र फंदे से लटका, लिखा- क्या फायदा ऐसी डिग्री का…जो एक नौकरी न दिला सकी, जानें मामला

[ad_1]

Student hanged himself by writing suicide note, wrote What is the use of such a degree, which could not get a

kannauj suicide case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


क्या फायदा ऐसी डिग्री का, जो एक नौकरी न दिला सकी। हमारी आधी उम्र पढ़ते-पढ़ते निकल गई। इसलिए हमारा मन भर गया है। छात्र ने सुसाइड नोट लिखने के बाद अपने सारे शैक्षिक प्रमाण पत्र जला दिए। इसके बाद कमरे में बहन के दुपट्टे को फंदा बनाकर जान दे दी।

सुबह मां ने चाय पीने के लिए आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह कमरे में गई। सामने बेटे को फंदे पर लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़पुर्वा सहजापुर निवासी ब्रजेश पाल (25) बीएससी कर चुका था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। ब्रजेश के परिवार में पिता लक्ष्मण पाल, मां गुड्डी देवी और दो बहनें हैं। एक बहन संगीता की शादी होनी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *