[ad_1]

ये लगाया था व्हाट्सएप स्टेटस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा की लवकुश विहार कॉलोनी में शनिवार रात को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। महिला ने व्हाटसएप पर स्टेटस भी लगाया था, जिसमें लिखा कि हमपे बीती तब हमने जाना कि इंसान पंखे से क्यों लटक जाता है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि गृह क्लेश में महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
2016 में हुआ था विवाह
नौरंगाबाद, इटावा निवासी पूजा शर्मा (32) की शादी 11 नवंबर 2016 को लवकुश विहार कालोनी निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। उनका पांच साल का बच्चा भी है। वह बीमार है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि दीपक दिल्ली में नौकरी करता है। हाल में घर आया हुआ है। शनिवार रात को परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर के भूतल पर बैठे हुए थे। पूजा पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गईं। रात में दीपक कमरे में गया।
ये भी पढ़ें – एक साथ जली दो चिताएं: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने छलनी किया सीना; खुद को भी मारी गोली
[ad_2]
Source link